सुखरीकला में वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी का बलिदान दिवस धूमधाम से मनाया गया

ग्राम सुखरीकला में वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी का बलिदान दिवस हर्षोल्लास एवं गौरवपूर्ण वातावरण में मनाया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में ग्रामवासी एकत्रित हुए और मातृभूमि की रक्षा के लिए उनके द्वारा दिए गए सर्वोच्च बलिदान को याद कर श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में दुर्ग जिला भाजपा अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक उपस्थित रहे। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि रानी अवंतीबाई का जीवन त्याग, साहस और राष्ट्रभक्ति का अद्वितीय उदाहरण है, जिससे आज की युवा पीढ़ी को प्रेरणा लेनी चाहिए। अति विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला पंचायत उपाध्यक्ष पवन शर्मा, लोधी समाज जिला अध्यक्ष बनाऊं वर्मा, ओबीसी मोर्चा जिला अध्यक्ष तेखन सिन्हा तथा पूर्व जिला पंचायत सदस्य मुकेश बेमलचंदन मौजूद रहे।इसके अलावा सांसद प्रतिनिधि ज्ञान यादव, किसान मोर्चा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य राजेश राजपूत, सरपंच ललिता टीकम वर्मा, सुभाष वर्मा सहित अनेक गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति रही। कार्यक्रम में समाज के पदाधिकारी, माताएं, बहनें एवं युवा बड़ी संख्या में शामिल हुए। सभी ने एक स्वर में वीरांगना के बलिदान को नमन करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। वक्ताओं ने कहा कि रानी अवंतीबाई लोधी का जीवन राष्ट्रभक्ति और आत्मसम्मान की मिसाल है, जो सदैव समाज को प्रेरित करता रहेगा।

nikettamrakar
nikettamrakar
Articles: 311