धमधा – बरहापुर मंडल अंतर्गत ग्राम बिरझापुर, राजपुर एवं पेंड्री (कु.) में संगठन सृजन कार्यक्रम के तहत कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण बैठकें आयोजित की गईं। इन बैठकों में बूथ एवं पंचायत कमेटियों का गठन किया गया तथा निष्ठावान, सक्रिय एवं योग्य कार्यकर्ताओं को समितियों में उचित स्थान देकर सम्मानित किया गया।
ग्राम बिरझापुर में आयोजित बैठक के दौरान संगठन को मजबूती प्रदान करने हेतु जमीनी स्तर पर सक्रिय कार्यकर्ताओं की भूमिका पर विशेष जोर दिया गया। वहीं ग्राम राजपुर एवं पेंड्री (कु.) में आयोजित बैठकों में भी संगठन विस्तार और बूथ स्तर तक मजबूती लाने के उद्देश्य से कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियाँ सौंपी गईं।
इन कार्यक्रमों में प्रमुख रूप से शिवकुमार वर्मा (अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी धमधा) दानेश्वर साहू (सदस्य जिला पंचायत), जालम सिंह पटेल (पूर्व सदस्य बीज विकास निगम), धर्मेन्द्र साहू (बरहापुर मंडल अध्यक्ष), महेश कौशल (उपाध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी), अमित पांडे (बिरझापुर सेक्टर अध्यक्ष), ईश्वरी साहू, किशोर धार्मिक, आशीष पांडे (उपाध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी),विनोद पटेल सहित स्थानीय कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने संगठन को मजबूत करने, बूथ स्तर पर सक्रियता बढ़ाने तथा आगामी समय में संगठनात्मक गतिविधियों को और प्रभावी बनाने पर जोर दिया।


