गांव चलो, बस्ती चलो अभियान के तहत धमधा भाजपा मंडल में हुआ व्यापक जनसंपर्क

धमधा। भारतीय जनता पार्टी द्वारा स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में चलाए जा रहे देशव्यापी “गांव चलो, बस्ती चलो” अभियान के अंतर्गत धमधा भाजपा मंडल में व्यापक जनसंपर्क कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम मंडल अध्यक्ष लोकेंद्र ब्रह्मभट्ट के नेतृत्व में संपन्न हुआ।

अभियान के तहत कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने ग्राम हीरेतरा, राजपुर एवं बिरझापुर में घर-घर जाकर केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी ग्रामीणों तक पहुंचाई। इस दौरान साजा विधायक ईश्वर साहू ने कार्यकर्ताओं के साथ विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों से मुलाकात कर उनके अनुभव भी जाने।

विधायक ने प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्ज्वला योजना, किसान सम्मान निधि एवं हर घर नल-जल योजना जैसी प्रमुख योजनाओं के बारे में ग्रामीणों से चर्चा की तथा उनके जीवन में आए बदलाव की जानकारी ली।

अभियान के दौरान क्षेत्र के वरिष्ठ एवं पुराने भाजपा कार्यकर्ताओं का सम्मान भी किया गया। विधायक ईश्वर साहू, मंडल अध्यक्ष लोकेंद्र ब्रह्मभट्ट एवं नगर पंचायत अध्यक्ष श्वेता अग्रवाल द्वारा उन्हें श्रीफल एवं अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया।

इसके साथ ही ग्राम हीरेतरा, राजपुर एवं बिरझापुर के विभिन्न क्षेत्रों एवं मंदिर परिसरों में कार्यकर्ताओं द्वारा स्वच्छता अभियान चलाया गया, जिससे स्वच्छता का संदेश जन-जन तक पहुंचाया गया।

विधायक ईश्वर साहू ने इस अवसर पर ग्रामीणों की समस्याएं भी सुनीं और उनके त्वरित समाधान के लिए हर संभव प्रयास करने का आश्वासन दिया।

मंडल अध्यक्ष लोकेंद्र ब्रह्मभट्ट ने कहा कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना और जनता से सीधा संवाद स्थापित करना है। उन्होंने कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता अंत्योदय की भावना के साथ समाज सेवा के लिए समर्पित है।

कार्यक्रम में मंडल महामंत्री बनउं वर्मा, छगन साहू, मंडल उपाध्यक्ष कोमल मरकाम, मनीषा ताम्रकार, मनोज साहू, महिला मोर्चा अध्यक्ष श्वेता शर्मा, किसान मोर्चा अध्यक्ष बलदाऊ पाल, पिछड़ा मोर्चा अध्यक्ष हर्ष साहू, ST मोर्चा अध्यक्ष नरोत्तम मंडावी, युवा मोर्चा अध्यक्ष जितेंद्र साहू, SC मोर्चा अध्यक्ष छत्रपाल चंदेल, पूर्व मंडल अध्यक्ष नरेश चंद्र साहू, युवा मोर्चा जिला महामंत्री आरुणि दानी, किसान मोर्चा जिला उपाध्यक्ष धर्मपाल वर्मा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

nikettamrakar
nikettamrakar
Articles: 311