धमधा (दुर्ग)। भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) धमधा मंडल के अध्यक्ष पद पर जितेन्द्र साहू की नियुक्ति की गई है। उनकी नियुक्ति के बाद क्षेत्र के कार्यकर्ताओं में हर्ष और उत्साह का माहौल देखा जा रहा है।
नव-नियुक्त अध्यक्ष जितेन्द्र साहू ने संगठन के शीर्ष नेतृत्व एवं सभी सम्माननीय कार्यकर्ताओं का हृदय से आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि संगठन ने उन पर जो विश्वास जताया है, उस पर वे पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ खरा उतरने का प्रयास करेंगे।
उन्होंने आगे कहा कि वे संगठन को मजबूत बनाने और युवाओं की आवाज को बुलंद करने के लिए निरंतर कार्य करते रहेंगे। साथ ही उन्होंने एक बार फिर सभी का आभार व्यक्त किया।
स्थानीय कार्यकर्ताओं ने उनकी नियुक्ति का स्वागत करते हुए विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में संगठन और अधिक सशक्त होगा।

