बूथ चलो अभियान – जनसंपर्क कार्यक्रम

प्रदेश भाजपा संगठन एवं जिला भाजपा युवा मोर्चा के निर्देशानुसार “गांव चलो, बस्ती चलो” अभियान के अंतर्गत आज ग्राम जांजगीरी में भाजपा युवा मोर्चा कुमारी मंडल द्वारा जनसंपर्क कार्यक्रम आयोजित किया गया।

यह कार्यक्रम श्री हिमांशु सिंह जी के दिशा-निर्देशन में एवं युवा मोर्चा मंडल प्रभारी श्री आदर्श शर्मा जी तथा प्रदेश युवा मोर्चा के सह-कोषाध्यक्ष श्री श्रेणीक बोथरा जी के मार्गदर्शन में, श्री महेश वर्मा जी के नेतृत्व में संपन्न हुआ।

कार्यक्रम में भाजपा युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष श्री राजू लाल साहू के साथ अनेक युवा कार्यकर्ता उपस्थित रहे, जिनमें प्रमुख रूप से हर्ष पाटकर, करण निषाद, गोपाल साहू, शिवम राय, ह्यूमन साहू, अमन पाटकर, जितेंद्र साहू, मनीष साहू, विवेक यादव, किशन ठाकुर, लकी यादव, गौरव साहू सहित अन्य युवा साथी शामिल रहे।

इसके अतिरिक्त अनुकल्प दुबे, लवलेश सेन, गुरुदेव ताम्रकार एवं रेहान सहित सभी कार्यकर्ताओं ने सक्रिय भागीदारी निभाई।

कार्यक्रम के दौरान घर-घर संपर्क कर केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई तथा पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य किया गया।

nikettamrakar
nikettamrakar
Articles: 311