भिलाई-चरोदा क्षेत्र के ग्राम सिरसाकला में तहसील साहू संघ भिलाई-चरोदा के तत्वावधान में भव्य माँ कर्मा महोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्रभर से बड़ी संख्या में समाज के लोग शामिल हुए और पूरे उत्साह के साथ महोत्सव मनाया गया।
महोत्सव के दौरान श्रद्धालुओं ने माँ कर्मा की पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की। कार्यक्रम स्थल को आकर्षक रूप से सजाया गया था, जहां भक्ति और सांस्कृतिक माहौल देखने को मिला। विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों और सामाजिक गतिविधियों ने आयोजन को और भी विशेष बना दिया।
आयोजन समिति के सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। समाज के विभिन्न इकाइयों, परिक्षेत्रों एवं ग्रामवासियों की सक्रिय भागीदारी से महोत्सव भव्य रूप से संपन्न हुआ।
इस अवसर पर वक्ताओं ने समाज की एकता और परंपराओं को बनाए रखने पर जोर दिया। कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों को आयोजन की सफलता पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं।

