रिपोर्ट: अशोक माणिकपुरी
दुर्ग में शहीद दिवस के अवसर पर आजादी के महानायक शहीद-ए-आजम भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा दुर्ग जिला के तत्वाधान में एक विशाल मशाल रैली का आयोजन किया गया।
रैली में बड़ी संख्या में युवाओं और कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। हाथों में मशाल लिए प्रतिभागियों ने शहीदों के सम्मान में नारे लगाए और उनके बलिदान को याद किया। पूरे शहर में देशभक्ति का माहौल देखने को मिला।
इस आयोजन में भाजपा युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष राहुल टीकरिहा, जिला भाजपा अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक, महापौर दुर्ग अलका बाघमार, जिला पंचायत उपाध्यक्ष पवन शर्मा, भाजपा दुर्ग जिला युवा मोर्चा अध्यक्ष हिमांशु सिंह, महामंत्री अनिकेत यादव, महामंत्री आरुणि दानी, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष तृप्ति चंद्राकर, सभापति जिला पंचायत प्रिया साहू सहित भाजपा के कई पदाधिकारी और वरिष्ठ नेता शामिल हुए।
नेताओं ने अपने संबोधन में शहीदों के बलिदान को याद करते हुए कहा कि उनका त्याग देश के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा। कार्यक्रम के अंत में सभी ने शहीदों के आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।

