छत्तीसगढ़ के सर्वांगीण विकास की दिशा में एक मजबूत और निर्णायक कदम – रमन लाल यादव

राज्य बजट 2026–27 का स्वागत करते हुए पूर्व अध्यक्ष नगर पंचायत धमधा रमन लाल यादव ने कहा कि प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के कुशल नेतृत्व एवं दूरदर्शी मार्गदर्शन में वित्त मंत्री ओपी चौधरी द्वारा विधानसभा में प्रस्तुत बजट 2026–27 छत्तीसगढ़ के सर्वांगीण विकास की दिशा में एक मजबूत और निर्णायक कदम है।

पूर्व अध्यक्ष नगर पंचायत धमधा रमन लाल यादव ने कहा कि 1 लाख 72 हजार करोड़ रुपए का “SANKALP” बजट प्रस्तुत कर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने बस्तर से लेकर सरगुजा तक विकास की सौगातों की झड़ी लगा दी है। इस बजट में समाज के प्रत्येक वर्ग का विशेष ध्यान रखा गया है—चाहे वह किसान हों, युवा हों, महिलाएं हों या बुजुर्ग।

उन्होंने बताया कि बजट में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के लिए 1725 करोड़, जल जीवन मिशन के लिए 3000 करोड़, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन हेतु 2000 करोड़, समग्र शिक्षा अभियान के लिए 1500 करोड़, प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) हेतु 825 करोड़, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के लिए 820 करोड़ तथा महिलाओं के नाम पर संपत्ति क्रय करने पर पंजीयन शुल्क में 50 प्रतिशत की छूट का प्रावधान किया गया है।

इसके साथ ही छत्तीसगढ़ युवा दर्शन योजना के लिए 5 करोड़, मुख्यमंत्री खेल उत्कर्ष मिशन हेतु 100 करोड़, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए 33 करोड़, कृषक उन्नति योजना के लिए 10,000 करोड़, दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना के लिए 600 करोड़, लोक निर्माण विभाग में 9,450 करोड़, मुख्यमंत्री आदर्श नगर योजना (समृद्धि योजना) हेतु 200 करोड़ का प्रावधान किया गया है।

पूर्व अध्यक्ष नगर पंचायत धमधा रमन लाल यादव ने आगे कहा कि महिलाओं और गरीबों के सशक्तिकरण को ध्यान में रखते हुए महतारी वंदन योजना के लिए 8200 करोड़, मुख्यमंत्री खाद्यान्न योजना हेतु 6500 करोड़, प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के लिए 4000 करोड़, शहीद वीर नारायण सिंह आयुष्मान स्वास्थ्य योजना के लिए 1500 करोड़ तथा विकसित भारत–जी राम जी योजना के लिए 4000 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है।

उन्होंने कहा कि यह बजट “विकसित भारत के साथ विकसित छत्तीसगढ़ 2047” के संकल्प को साकार करने की स्पष्ट रूपरेखा प्रस्तुत करता है। इसमें गरीब, किसान, युवा, महिला, मध्यम वर्ग, व्यापारी, श्रमिक एवं उद्यमियों सभी के हितों का समावेश है। कृषि, शिक्षा, स्वास्थ्य, अधोसंरचना, रोजगार सृजन, स्टार्टअप, एमएसएमई, डिजिटल इंडिया और आत्मनिर्भर भारत को नई गति देने वाले प्रावधान इस बजट को विशेष बनाते हैं।

पूर्व अध्यक्ष नगर पंचायत धमधा रमन लाल यादव ने कहा कि यह बजट न केवल वर्तमान की आवश्यकताओं को पूरा करता है, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए एक समृद्ध, सशक्त और आत्मनिर्भर छत्तीसगढ़ एवं भारत की मजबूत नींव भी रखता है। उन्होंने राज्य बजट 2026–27 के लिए माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय जी एवं माननीय वित्त मंत्री ओपी चौधरी जी सहित विधानसभा के सभी सदस्यों का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए बजट की सराहना की।उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि यह जनकल्याणकारी बजट छत्तीसगढ़ को समग्र विकास, आत्मनिर्भरता और खुशहाल भविष्य की ओर तेजी से आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

nikettamrakar
nikettamrakar
Articles: 311