भिलाईनगर। जोन एक नेहरू नगर के जोन आयुक्त सहित राजस्व की टीम अतिक्रमण तोड़ने के दौरान नेहरू नगर में अनु मिश्रा एवं पांच साथियों द्वारा गाली गलौज करते हुए जोन आयुक्त अजय सिंह राजपूत की शासकीय वाहन सीजी – 07 – एएल – 5334 में ड्राइवर के सामने के कांच को तोड़ दिया। शासकीय कार्य में बाधा पहुंचाने वालों के खिलाफ जोन आयुक्त ने सुपेला थाना प्रभारी से प्राथमिकी दर्ज की है।
सोमवार को पुष्पा तिवारी पति राधेश्याम तिवारी 49/12 नेहरू नगर द्वारा आवंटित भूमि के अतिरिक्त भूमि पर किए गए अवैध अतिक्रमण को भवन अनुज्ञा विभाग एवं राजस्व विभाग द्वारा छह बार नोटिस दी गई थी। इसके बावजूद तिवारी परिवार उक्त कब्जे को खाली नहीं कर रहा था। इसको लेकर आज जोन एक नेहरू नगर के जोन आयुक्त अजय सिंह राजपूत एवं राजस्व विभाग के प्रभारी अधिकारियों द्वारा जेसीबी के माध्यम से तोड़ने के लिए पुलिस बल के साथ स्थल में पहुंचे थे।
कार्रवाई के दौरान जैसे ही अतिक्रमण स्थल को तोड़ा गया। तत्काल अनु मिश्रा एवं साथियों के साथ गाली गलौज करते हुए मौके पर पहुंचे और जोन आयुक्त को भला बुरा कहने लगे। इस दौरान जोन आयुक्त की गाड़ी में मुक्का मार ड्राइवर के सामने के शिशा को तोड़ दिया।
बाक्स..
कैसे करेंगे ऐसे में कार्रवाई – राजपूत
नेहरूनगर के जोन आयुक्त अजय सिंह राजपूत ने कहा कि अवैध अतिक्रमण को तोड़ने की कार्रवाई के लिए गये थे। इस दौरान अनु मिश्रा एवं उनके साथियों द्वारा अधिकारी सहित पहुंची टीम को गाली गलौज करते हुए शासकीय गाड़ी को नुकसान पहुंचाया है। उन्होंने कहा कि ऐसी स्थिति में अधिकारी कैसे कार्रवाई के लिए जायेगे।
बाक्स..
पुलिस प्रशासन पर उठ रहे सवाल
तोड़फोड़ की कार्रवाई के दौरान पुलिस प्रशासन साथ में जाते है। कहीं किसी तरह की शासकीय कार्य में कोई भी बाधा डाले तो उस पर कार्रवाई की जाए, परंतु नेहरू नगर में की जा रही कार्रवाई के दौरान पुलिस प्रशासन क्यों मोन रहा।
बाक्स…
छह बार नोटिस के बाद भी दबंगी
जोन आयुक्त अजय सिंह राजपूत ने बताया कि लगातार पुष्पा तिवारी पति राधेश्याम तिवारी 49/12 नेहरू नगर पश्चिम द्वारा अतिरिक्त भूमि पर किए गए अवैध अतिक्रमण को खाली कराए जाने के लिए भिलाई नगर निगम के आयुक्त राजीव कुमार पाण्डेय, भवन अनुज्ञा अधिकारी एवं जोन के जो आयुक्त द्वारा 6 बार नोटिस दी गई है। इसके बावजूद तिवारी ने कब्जा हटाया नहीं। नोटिस के बाद भी दबंगई की गई। उन्होंने कहा कि सोमवार को आयुक्त के निर्देश पर तोड़ने की कार्रवाई की गई है।

