धमधा के दानी तालाब में मिली लाश,हत्या की आशंका

धमधा के दानी तालाब कलश मंदिर के पास रविवार सुबह एक शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान वार्ड 11 निवासी गोपी ठाकुर (50 वर्ष) के रूप में हुई, जो शनिवार रात करीब 10 बजे घर से निकले थे। सुबह उनका शव तालाब में तैरता मिला।

सूचना पर धमधा पुलिस पहुंची और शव को बाहर निकालकर CHC धमधा में पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है, क्योंकि रात में किसी के तालाब जाने की संभावना नहीं होती और हालात संदिग्ध नजर आ रहे हैं।

पुलिस मामले को हत्या, हादसा या आत्महत्या हर एंगल से जांच रही है। मृतक के मोबाइल रिकॉर्ड, रात की गतिविधि और आसपास की जानकारी जुटाई जा रही है। घटना से इलाके में दहशत फैल गई है और लोग जल्द खुलासा की मांग कर रहे हैं।

nikettamrakar
nikettamrakar
Articles: 256