नींव खोदते समय दीवार ढही, दो मजदूरों की मौत

धमधा से लगभग 12 किलोमीटर दूर हीरेतरा गांव में रविवार को मकान की नींव खोदते समय बड़ा हादसा हो गया। अचानक कच्ची दीवार ढहने से दो मजदूरों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, गांव के निवासी पेंड्रावन के ईश्वरी गायकवाड़ और कमलनारायण ठाकुर नए मकान की नींव खोदने का काम कर रहे थे। इसी दौरान अचानक दीवार भरभराकर गिर पड़ी। दीवार गिरने से नम्मुलाल की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि ईश्वरी को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया, जहाँ उपचार के दौरान उसने भी दम तोड़ दिया।

दोनों शवों को पीएम के लिए मरचुरी भेज दिया गया है। बताया गया कि जिस स्थान पर हादसा हुआ, वहां मकान निर्माण का कार्य गांव के गुरुदास नामक डॉक्टर के यहां चल रहा था, जहां चार मजदूर काम कर रहे थे। हादसे में दो की मौत हो चुकी है, जबकि एक मजदूर का इलाज अस्पताल में जारी है।

घटना के समय मकान मालिक मौके पर मौजूद नहीं था। परिजनों का आरोप है कि निर्माण स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था नहीं होने के कारण यह हादसा हुआ।

पुलिस ने घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। और मर्ग कायम कर दिया है।

nikettamrakar
nikettamrakar
Articles: 256