सांदीपनी एकेडमी, अछोटी में दिनांक 15/10 /25 को आई क्यू एसी द्वारा एक्सटेंशन आउटरीच कमेटी एवं एनएसएस इकाई की संयुक्त तत्वावधान से ग्लोबल हैंड वॉश डे एवं वर्ल्ड स्टूडेंट डे का आयोजन किया गया l कार्यक्रम का आयोजन गोद लिए हुए ग्राम गोड़ी के शासकीय नवीन प्राथमिक विद्यालय में किया गया ,जहां विद्यार्थियों को स्वच्छता के महत्व को समझाते हुये हाथ सफाई के लाभ से परिचित कराया गया । हाथ धुलाई के 7 स्टेप का प्रदर्शन किया गया और विद्यार्थियों से भी करवाया गया l विश्व विद्यार्थी दिवस भारत के पूर्व राष्ट्रपति और महान वैज्ञानिक डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम जी के जन्मदिन के अवसर पर मनाया जाता है। बी.ए बी.एड बी.एससी बी.एड. के विद्यार्थी द्वारा उनकी जीवनी पर व्याख्यान दिया गया, स्कूल के विद्यार्थियों को खेल ,कविता पाठ करवाया गया और पुरस्कार वितरित किये गये । स्कूली विद्यार्थी ने कार्यक्रम में पूरे उत्साह से भाग लिया और प्रसन्नता व्यक्त की ।
कार्यक्रम के समन्वयक सहायक प्राध्यापक डॉ मीना पाण्डेय द्वारा स्कूल के प्राचार्य आर. डी. शर्मा जी को धन्यवाद ज्ञापन किया गया और भविष्य में ऐसे कार्यक्रमों द्वारा विद्यार्थियों में जागरूकता बढ़ाने का निरंतर प्रयास किया जाता रहेगा इसका आश्वासन दिया।
संचालक श्री महेंद्र चौबे जी के संरक्षण में प्राचार्या डाँ.स्वाति श्रीवास्तव के मार्गदर्शन में, प्रशासनिक अधिकारी श्री सुधीर तिवारी , आई. क्यु.एसी कोऑर्डिनेटर श्री गुलशन कुमार बेहेरा, एवं समस्त कमेटी मेम्बर के सहयोग से कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न किया गया l

