रायपुर में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का आत्मीय अभिनंदन, छत्तीसगढ़ आगमन पर हुआ स्वागत

रायपुर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के छत्तीसगढ़ आगमन पर राजधानी रायपुर के स्वामी विवेकानंद विमानतल में आत्मीय स्वागत किया गया। इस अवसर पर राज्यपाल रमेन डेका और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राष्ट्रपति का स्वागत एवं अभिनंदन किया।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रभु श्रीराम के ननिहाल और माता कौशल्या की पावन धरती छत्तीसगढ़ में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का समस्त प्रदेशवासियों की ओर से हार्दिक स्वागत किया।

बस्तर दशहरा और मुरिया दरबार में सहभागिता प्रदेश के लिए गौरव

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि ऐतिहासिक बस्तर दशहरा और मुरिया दरबार में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु की सहभागिता पूरे छत्तीसगढ़ के लिए गौरव का अवसर है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति की उपस्थिति से प्रदेश की समृद्ध जनजातीय संस्कृति, विशिष्ट परंपराओं और गौरवशाली विरासत को राष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान मिलेगी।

मुख्यमंत्री ने विश्वास जताया कि राष्ट्रपति का आगमन छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक पहचान को और मजबूत करेगा। इससे प्रदेश की जनजातीय परंपराओं और ऐतिहासिक आयोजनों के महत्व को भी नई ऊंचाई मिलेगी।

विकसित छत्तीसगढ़ के संकल्प को मिलेगी नई ऊर्जा

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि राष्ट्रपति की सहभागिता प्रदेशवासियों के लिए प्रेरणादायी है। यह अवसर छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक समृद्धि और जनजातीय विरासत को सम्मान देने के साथ विकसित छत्तीसगढ़ के संकल्प को भी नई ऊर्जा प्रदान करेगा।

राष्ट्रपति के इस दौरे को बस्तर की ऐतिहासिक परंपराओं और छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक पहचान के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

nikettamrakar
nikettamrakar
Articles: 1341