पाटन। राष्ट्रव्यापी “वोट बचाओ–देश बचाओ” अभियान के अंतर्गत केंद्र की मोदी सरकार एवं निर्वाचन आयोग की कार्यप्रणाली के विरोध में लोकतंत्र और मताधिकार की रक्षा के लिए आज 16 अक्टूबर 2026, शुक्रवार को राजीव(कांग्रेस) भवन पाटन से SDM कार्यालय पाटन में बाईक रैली निकाला एवं पुतला दहन एवं विरोध प्रदर्श किया गया है।
विरोध प्रदर्शन कार्यक्रम में प्रमुख रूप से प्रदेश के पूर्वमुख्यमंत्री आदरणीय भूपेश बघेल जी एवं जिला कांग्रेस कमेटी, दुर्ग (ग्रामीण) के जिलाध्यक्ष श्री राकेश ठाकुर जी विशेष रूप से शामिल हुए। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चुनाव आयोग ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया है। इस अवसर पर पाटन विधानसभा क्षेत्र कांग्रेस कार्यकर्ताओं की उपस्थिति बड़ी संख्या में रही।


