दुर्ग : विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर 10 अक्टूबर 2026 को सांदीपनी एकेडमी अछोटी (नर्सिंग कॉलेज), दुर्ग, छत्तीसगढ़ के द्वारा शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, मुरमुंदा, जिला-दुर्ग में मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस वर्ष विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस की थीम “Lived Experiences Heard: Real Voices, Real Change” थी, जिसका उद्देश्य मानसिक स्वास्थ्य से जुड़े वास्तविक अनुभवों और विचारों को महत्व देना तथा सकारात्मक बदलाव के लिए समाज को जागरूक करना रहा।
कार्यक्रम के दौरान नर्सिंग के विद्यार्थियों द्वारा “तनाव प्रबंधन” (Stress Management) विषय पर प्रभावशाली रोल प्ले प्रस्तुत किया गया। रोल प्ले के माध्यम से विद्यार्थियों को परीक्षा के दौरान होने वाले तनाव, चिंता एवं भावनात्मक दबाव को पहचानने तथा उनसे सकारात्मक तरीके से निपटने के विभिन्न उपायों के बारे में जागरूक किया गया। इस कार्यक्रम में कुल 33 विद्यार्थियों ने अपनी उपस्थिति दी।
कार्यक्रम का मुख्य संदेश रहा — “स्वस्थ मन, स्वस्थ व्यक्ति और स्वस्थ समाज की आधारशिला है।”
इस कार्यक्रम की सफलता में संचालक श्री महेन्द्र चौबे एवं नर्सिंग विभाग के प्राचार्य डॉ. सुश्री आकांक्षा रानी गाटलिब, उपप्राचार्य श्रीमती इंदु वर्मा एवं प्राध्यापक श्री सालिक रहुमन का प्रमुख योगदान रहा।


