कपसदा में वृक्षारोपण कार्यक्रम, विद्यार्थियों ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

कपसदा, 1 अक्टूबर 2026। ग्राम कपसदा स्थित साहू समाज भवन में एनएसएस, विज्ञान एवं प्रकृति क्लब तथा विस्तार एवं आउटरीच समिति के सहयोग से वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण, हरियाली को बढ़ावा देने के साथ विद्यार्थियों में सामाजिक एवं पर्यावरणीय जिम्मेदारी की भावना विकसित करना रहा।

कार्यक्रम में एनएसएस के विद्यार्थियों सहित संबंधित समिति के सदस्यों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए साहू समाज भवन परिसर में पौधरोपण किया। विद्यार्थियों ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने के लिए लोगों को प्रेरित किया।

इस अवसर पर साहू समाज भवन की सुविधा के लिए सरपंच भूपेंद्र कुमार को पंखा भी वितरित किया गया। पंखा वितरण के माध्यम से सामुदायिक भवन में आने वाले लोगों के लिए आवश्यक सुविधा उपलब्ध कराने का प्रयास किया गया।

कार्यक्रम में सरपंच  भूपेंद्र कुमार, साहू समाज अध्यक्ष  दुकुरम साहू, उपाध्यक्ष  चेतन साहू, पूर्व कोषाध्यक्ष  सुखीराम साहू, सदस्य  लोचन साहू,  राम साहू,  धनेश्वर साहू,  नरसिंह साहू,  रामजी साहू, धनु राम साहू, मन्नु लाल साहू तथा हाई स्कूल के व्याख्याता ईश्वरी प्रसाद तिवारी सहित ग्राम के जनप्रतिनिधि, साहू समाज के पदाधिकारी एवं शिक्षक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का आयोजन माननीय प्राचार्य डॉ. स्वाति श्रीवास्तव के मार्गदर्शन एवं विभागाध्यक्ष डॉ. संध्या पुजारी के सहयोग से किया गया। इस अवसर पर डॉ. मीना पाण्डेय,  विवेक कुमार गौतम एवं  विजय पाटिल ने संस्था का प्रतिनिधित्व किया।

कार्यक्रम में बी.ए./बी.एससी. बी.एड. चतुर्थ वर्ष के विद्यार्थियों एवं एनएसएस के विद्यार्थियों ने सक्रिय एवं उत्साहपूर्ण सहभागिता निभाई। वृक्षारोपण और सामुदायिक सहभागिता के माध्यम से विद्यार्थियों में सामाजिक सेवा, पर्यावरण संरक्षण एवं सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना को बढ़ावा देने का प्रयास किया गया।

कार्यक्रम उत्साहपूर्ण वातावरण में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

nikettamrakar
nikettamrakar
Articles: 1325