सेवा सेतु अभियान के तहत सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन

पाटन : पाटन के सतनाम भवन में सेवा सेतु अभियान के तहत ‘सरकार आपके द्वार’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य शासन की विभिन्न योजनाओं और सेवाओं को आम लोगों तक पहुंचाना तथा हितग्राहियों को मौके पर ही आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराना रहा।

कार्यक्रम में विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाए गए, जहां आम नागरिकों और हितग्राहियों को विभागीय योजनाओं की जानकारी दी गई। साथ ही पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ भी प्रदान किया गया। विभागीय स्टॉल के माध्यम से लोगों की समस्याएं, आवेदन और योजनाओं से संबंधित जानकारी भी ली गई।

इस दौरान जी राम जी योजना के तहत हितग्राहियों को जॉब कार्ड का वितरण किया गया। अधिकारियों और विभागीय कर्मचारियों ने शासन की योजनाओं की जानकारी देते हुए पात्र लोगों को इनका लाभ लेने के लिए जागरूक किया।

कार्यक्रम में सांसद विजय बघेल सहित क्षेत्र के जनप्रतिनिधि शामिल हुए। इस अवसर पर जनपद अध्यक्ष  कीर्ति नायक, जिला पंचायत सभापति  नीलम राजेश चंद्राकर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।

nikettamrakar
nikettamrakar
Articles: 1325