जन्मदिन पर सादगी के साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश, जिला पंचायत सभापति कल्पना नारद साहू ने किया पौधरोपण

रानीतराई। पाटन विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 12 की जिला पंचायत सभापति दुर्ग श्रीमती कल्पना नारद साहू ने अपना जन्मदिन सादगीपूर्ण ढंग से मनाते हुए पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। जन्मदिन के अवसर पर उन्होंने धर्मनगरी कौही पहुंचकर कदम के पौधे का रोपण किया। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सरस्वती बंजारे भी कौही पहुंचीं और कल्पना नारद साहू को जन्मदिन की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

मिली जानकारी के अनुसार कल्पना नारद साहू ने अपने जन्मदिन के अवसर पर सर्वप्रथम मां वृंदा देवी के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। इसके पश्चात ग्राम आगेसरा में आयोजित रामधुनी प्रतियोगिता में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुईं। कार्यक्रम के बाद उनका काफिला स्वास्थ्य केंद्र रानीतराई पहुंचा, जहां उन्होंने मरीजों, गर्भवती महिलाओं सहित स्वास्थ्य केंद्र के स्टाफ को फल की टोकरियां प्रदान कीं और उनके बीच अपना जन्मदिन मनाया।

इसके पश्चात श्रीमती साहू धर्मनगरी कौही पहुंचीं, जहां उन्होंने भगवान भोलेनाथ के दर्शन कर पूजा-अर्चना की। पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए उन्होंने कदम का पौधा रोपित किया और लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा उनकी देखभाल करने की अपील की।

इस अवसर पर कौही में भाजपा कार्यकर्ताओं ने कल्पना नारद साहू को जन्मदिन की बधाई दी तथा केक काटकर उनके उज्ज्वल भविष्य एवं दीर्घायु की कामना की। पूरे कार्यक्रम के दौरान तहसील साहू संघ पाटन के अध्यक्ष श्री लालेश्वर साहू मौजूद रहे।

कार्यक्रम में ग्राम पंचायत कौही की सरपंच लीना साहू, ग्राम पंचायत तरीघाट की सरपंच श्रीमती चंद्रिका साहू सहित योगेश्वर साहू, हेमलाल साहू, गुमान साहू, राजेश साहू, सुरेश साहू, पवन साहू, संजू साहू, भागवत सिन्हा, नरेंद्र साहू, विजय साहू, उकेश साहू, नारायण साहू, डोमन साहू, मीडिया प्रभारी अभिषेक सेन सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

nikettamrakar
nikettamrakar
Articles: 1325