गणेश उत्सव को लेकर राजनांदगांव पुलिस अलर्ट, असामाजिक तत्वों पर कार्रवाई

राजनांदगांव। गणेश उत्सव के दौरान जिले में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए राजनांदगांव पुलिस लगातार निगरानी और पेट्रोलिंग कर रही है। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में संवेदनशील क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाते हुए असामाजिक तत्वों और आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त लोगों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की जा रही है।

जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में पुलिस ने धारा 170 BNSS के तहत कुल 9 प्रकरणों में प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की है। वहीं थाना बसंतपुर पुलिस ने आर्म्स एक्ट के एक मामले में 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस द्वारा अवैध हथियार रखने और आपराधिक गतिविधियों में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है।

थानावार कार्रवाई में चौकी चिखली में धारा 170 BNSS के 2 प्रकरण, थाना बसंतपुर में आर्म्स एक्ट का 1 प्रकरण और 4 गिरफ्तारियां, थाना लालबाग में 2, थाना तुमड़ीबोड़ में 1, थाना सोमनी में 3 तथा थाना डोंगरगढ़ में 1 प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई।

गणेश उत्सव के दौरान संवेदनशील क्षेत्रों में लगातार पेट्रोलिंग एवं निगरानी की जा रही है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में कानून-व्यवस्था बिगाड़ने वाले लोगों के खिलाफ आगे भी वैधानिक कार्रवाई जारी रहेगी। पुलिस का कहना है कि उत्सव को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराना उसकी प्राथमिकता है।

nikettamrakar
nikettamrakar
Articles: 1325