दुर्ग से उज्जवल ताम्रकार की रिपोर्ट
दुर्गः Durg News: छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के कचहरी वार्ड में बीती रात एक हत्या की वारदात सामने आई है। घटना सड़क किनारे मुंबई वेज चाइनीज दुकान की है, जहां देर रात दो युवकों के बीच खाने की बात को लेकर मामूली विवाद हुआ, जो देखते ही देखते खूनी संघर्ष में बदल गया। फिलहाल पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई कर रही है।

