मासूम के लिए काल बना दीवार का छेद, जहरीले नाग के डसने से 3 वर्षीय बच्ची की मौत

देवकर। ग्राम सहसपुर में सर्पदंश की एक दर्दनाक घटना में 3 वर्षीय बच्ची की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि बच्ची किचन में खेल रही थी। इसी दौरान उसने दीवार में बने एक छेद में उंगली डाल दी, तभी अंदर मौजूद जहरीले नाग ने उसे डस लिया।

सर्पदंश के बाद बच्ची की हालत गंभीर हो गई। परिजन तत्काल उसे इलाज के लिए धमधा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद बच्ची को मृत घोषित कर दिया।

मासूम की मौत की खबर मिलते ही परिवार में मातम पसर गया। घटना से गांव में भी शोक का माहौल है। हादसे की जानकारी पूर्व सरपंच उपेंद्र हंसा ने दी है।

घटना देवकर चौकी क्षेत्र के ग्राम सहसपुर की बताई जा रही है।

nikettamrakar
nikettamrakar
Articles: 932