सुपेला पुलिस की बड़ी कार्रवाई: चापड़ लेकर राहगीरों को डराने वाला 23 वर्षीय युवक गिरफ्तार

भिलाई। सुपेला थाना पुलिस ने सार्वजनिक स्थान पर धारदार हथियार लेकर राहगीरों को डराने-धमकाने वाले एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से धारदार लोहे का चापड़ बरामद कर उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की है। आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

पुलिस के अनुसार, 1 सितंबर 2026 को मुखबिर से सूचना मिली थी कि भिलाई नगर रेलवे स्टेशन जाने वाले मार्ग पर गोठान के पास एक युवक धारदार लोहे का चापड़ लेकर आने-जाने वाले लोगों को डरा-धमका रहा है। सूचना मिलते ही सुपेला पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी की।

पुलिस को देखकर आरोपी ने अपने पास रखा धारदार लोहे का चापड़ झाड़ियों में फेंक दिया। पुलिस टीम ने आरोपी को मौके पर ही पकड़ लिया और झाड़ियों से हथियार बरामद कर लिया। पूछताछ में आरोपी की पहचान नवीन निषाद उर्फ बबलू (23 वर्ष), निवासी मराठी मोहल्ला, कोसानगर, सुपेला, जिला दुर्ग के रूप में हुई।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 1281/2026 दर्ज करते हुए धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत वैधानिक कार्रवाई की। इसके बाद आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

जब्त सामग्री:

  • धारदार लोहे का 1 चापड़

इस कार्रवाई में थाना सुपेला प्रभारी एस.एन. सिंह, सउनि पुरन साहु, आरक्षक गंभीर जाट, मिथलेश साहु एवं निर्मलकर की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

दुर्ग पुलिस की अपील

दुर्ग पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि यदि सार्वजनिक स्थान पर कोई व्यक्ति हथियार लेकर भय या दहशत फैलाता है अथवा किसी तरह की कानून-विरोधी गतिविधि करता दिखाई दे, तो तत्काल पुलिस को सूचना दें। पुलिस ने कहा है कि सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।

nikettamrakar
nikettamrakar
Articles: 892