अमलेश्वर। दुर्ग जिला भारोत्तोलन संघ के तत्वावधान में ग्राम कापसी (पाटन) स्थित सतनाम भवन में भारोत्तोलन खिलाड़ियों का ट्रायल आयोजित किया गया। ट्रायल में दुर्ग जिले के लगभग 65 से 70 खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कार्यक्रम के आयोजक प्रेम कुमार सोनवानी, जितेश्वर सोनवानी एवं मनीष माहेश्वरी रहे। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अरविंद जोशी उपस्थित हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम पंचायत कापसी के सरपंच बीरेन्द्र पटेल ने की। विशेष अतिथि के रूप में महेंद्र कुर्रे, राजेश बघेल, पप्पु जोशी सहित सतनामी समाज के पदाधिकारी एवं ग्राम के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
प्रतियोगिता में आब्जर्वर के रूप में छत्तीसगढ़ प्रदेश भारोत्तोलन संघ के महासचिव डॉ. राजेश जंघेल उपस्थित रहे। वहीं निर्णायक के रूप में दुर्ग जिला भारोत्तोलन संघ के सचिव छबि राम विश्वकर्मा तथा जिले के सदस्य एवं राष्ट्रीय निर्णायक कोमल सोनी, ओमप्रकाश साहू, चेतेश्वर साहू, सुमित सिन्हा एवं टोमन साहू ने अपनी भूमिका निभाई।
आयोजकों ने बताया कि ट्रायल में चयनित विजेता खिलाड़ी आगामी 11 सितंबर से 13 सितंबर तक कांकेर में आयोजित यूथ भारोत्तोलन प्रतियोगिता एवं अस्मिता खेलो इंडिया ट्रायल में दुर्ग जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे। आयोजन के दौरान खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा और खेल कौशल का प्रदर्शन किया।

