नगर पंचायत अध्यक्ष श्वेता प्रशांत अग्रवाल ने फहराया तिरंगा

धमधा। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नगर पंचायत धमधा की अध्यक्ष श्वेता प्रशांत अग्रवाल ने नगर पंचायत कार्यालय स्थित अटल परिसर में तिरंगा फहराया। ध्वजारोहण के पश्चात उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं नगरवासियों ने राष्ट्रगान के साथ देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता का संकल्प लिया।

इस अवसर पर नगर पंचायत उपाध्यक्ष ब्रजेंद्र दानी, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष रमन लाल यादव, वरिष्ठ भाजपा नेता प्रशांत अग्रवाल, पार्षदगण एवं एल्डरमैन सहित बड़ी संख्या में नगरवासी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में नगर पंचायत के मुख्य नगर पालिका अधिकारी सहित समस्त अधिकारी एवं कर्मचारी भी मौजूद रहे। पूरे परिसर में स्वतंत्रता दिवस को लेकर उत्साह और देशभक्ति का माहौल देखने को मिला।

nikettamrakar
nikettamrakar
Articles: 759