दारगांव : ग्राम दारगांव में छत्तीसगढ़ की प्रथम महिला सांसद एवं प्रख्यात समाजसेविका मिनीमाता जी का 54वां स्मृति दिवस श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाया गया। इस अवसर पर समाज के लोगों ने मिनीमाता जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके सामाजिक योगदान एवं आदर्शों को स्मरण किया।
कार्यक्रम में समाज के अध्यक्ष के. आर. रात्रे ने मिनीमाता जी के जीवन एवं समाज सेवा के क्षेत्र में उनके अमूल्य योगदान पर प्रकाश डालते हुए उपस्थित जनों को उनके आदर्शों पर चलने का संदेश दिया।
इस अवसर पर समाज के भंडारी अमरचंद रात्रे, फत्तू खरे, अंजोर कोशले, भरत कोशले, लक्ष्मण कोशले, कन्हैया कुर्रे, बराती रात्रे, मोहन कोशले, घनश्याम कुर्रे (शिक्षक), सी. के. श्यामले, शैलेंद्र रात्रे, खेलू रात्रे, श्रीमती कनक कुर्रे, उर्मिला रात्रे, धनेश्वरी कुर्रे (शिक्षिका) सहित समाज के अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का समापन मिनीमाता जी के बताए मार्ग पर चलकर समाज में शिक्षा, समानता एवं सामाजिक एकता को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ किया गया।

