धमतरी : 12वीं राज्यस्तरीय पावर लिफ्टिंग प्रतियोगिता का आयोजन 31 जुलाई से 2 अगस्त 2026 तक धमतरी के अग्रवाल भवन में किया गया। प्रतियोगिता के 57 किलोग्राम महिला वर्ग में डी.आर. फिटनेस जिम की खिलाड़ी पूजा यादव ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया।
पूजा यादव पिछले कई वर्षों से डी.आर. फिटनेस जिम में प्रशिक्षक एवं संचालक देवा यादव तथा राहुल यादव के मार्गदर्शन में नियमित अभ्यास कर रही हैं। उनकी कड़ी मेहनत, अनुशासन और प्रशिक्षकों के उत्कृष्ट मार्गदर्शन का परिणाम रहा कि उन्होंने राज्यस्तर पर स्वर्ण पदक जीतकर धमधा का गौरव बढ़ाया।
इस उपलब्धि पर पूजा यादव के माता-पिता अशोक यादव एवं परिवार ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए बेटी की सफलता पर गर्व जताया। वहीं डी.आर. फिटनेस जिम के सदस्य डॉ. प्रफुल्ल धीवर, त्रिलोक धीवर, मुन्ना, विवेक, अमित पांडे, संजू, अभिषेक ताम्रकार, आरती ताम्रकार, गीतेश्वरी ताम्रकार सहित जिम के सभी सदस्यों ने पूजा यादव को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
प्रशिक्षक देवा यादव एवं राहुल यादव ने कहा कि पूजा की यह सफलता निरंतर मेहनत, समर्पण और अनुशासित प्रशिक्षण का परिणाम है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि पूजा आने वाली राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर जिले और प्रदेश का नाम रोशन करेंगी।

