गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव से की मुलाकात, शीघ्र स्वस्थ होने की कामना

गुरुग्राम। गुरुग्राम स्थित मेदांता अस्पताल में भर्ती छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा अध्यक्ष एवं जगदलपुर विधायक श्री किरण सिंह देव से भेंट कर उनका कुशलक्षेम जाना गया। इस दौरान उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली गई।

बताया गया कि श्री किरण सिंह देव चिकित्सकों की निगरानी में उपचाररत हैं और स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं। उनके शीघ्र स्वस्थ होने तथा पूर्ण रूप से स्वस्थ होकर पुनः जनसेवा के कार्यों में सक्रिय होने की कामना की गई।

इस अवसर पर माँ दंतेश्वरी से प्रार्थना की गई कि वे श्री किरण सिंह देव को शीघ्र पूर्ण स्वास्थ्य प्रदान करें, ताकि वे पहले की तरह पूरे उत्साह और ऊर्जा के साथ प्रदेशवासियों की सेवा में पुनः जुट सकें।

nikettamrakar
nikettamrakar
Articles: 761