रायपुर, 24 जुलाई 2026। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय शुक्रवार को एक दिवसीय कर्नाटक दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे चिक्कबल्लापुर जिले के मुद्देनहल्ली स्थित सत्य साई ग्राम में आयोजित ‘गोल्डन जुबली सेलिब्रेशन’ कार्यक्रम में शामिल होंगे।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री सुबह 9:00 बजे रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास (सिविल लाइन) से कार द्वारा रवाना होंगे और 9:20 बजे स्वामी विवेकानंद विमानतल पहुंचेंगे। यहां से वे सुबह 9:55 बजे इंडिगो की उड़ान 6E-406 से बेंगलुरु के लिए प्रस्थान करेंगे।
मुख्यमंत्री 11:50 बजे बेंगलुरु के केम्पेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय विमानतल पहुंचेंगे। इसके बाद सड़क मार्ग से 12:45 बजे चिक्कबल्लापुर जिले के सत्य साई ग्राम, मुद्देनहल्ली पहुंचेंगे, जहां वे दोपहर 12:45 बजे से 3:45 बजे तक आयोजित ‘गोल्डन जुबली सेलिब्रेशन ऑफ सत्य साई ग्राम’ कार्यक्रम में भाग लेंगे।
कार्यक्रम के समापन के बाद मुख्यमंत्री 3:45 बजे मुद्देनहल्ली से रवाना होकर 4:30 बजे केम्पेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय विमानतल पहुंचेंगे। वहां से वे शाम 5:30 बजे इंडिगो की उड़ान 6E-978 से रायपुर के लिए रवाना होंगे।
मुख्यमंत्री शाम 7:20 बजे स्वामी विवेकानंद विमानतल, रायपुर पहुंचेंगे और वहां से कार द्वारा मुख्यमंत्री निवास जाएंगे। उनका शाम 7:50 बजे मुख्यमंत्री निवास, सिविल लाइन, रायपुर पहुंचने का कार्यक्रम निर्धारित है।
मुख्यमंत्री के इस दौरे को आध्यात्मिक और सामाजिक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। सत्य साई ग्राम के स्वर्ण जयंती समारोह में देशभर से अनेक गणमान्य अतिथि और श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है।

