विकास कार्यों को मिलेगी नई गति – विधायक ईश्वर साहू
धमधा। नगर पंचायत धमधा में गुरुवार को नवनियुक्त मनोनीत एल्डरमैनों के शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन डॉ. भीमराव अंबेडकर केंद्रीय अटल बाजार चौक में किया गया। समारोह में मनना महोबिया, अजय मिश्रा एवं उदयकांत पटेल ने एल्डरमैन (मनोनीत पार्षद) के रूप में पद एवं गोपनीयता की शपथ ग्रहण की।
विधायक ईश्वर साहू की उपस्थिति में अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) धमधा लवकेश कुमार ध्रुव ने तीनों मनोनीत एल्डरमैनों को विधिवत शपथ दिलाकर नियुक्ति प्रदान की।
इस अवसर पर विधायक ईश्वर साहू ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा नगर पंचायत को मिले नए जनप्रतिनिधियों के सहयोग से विकास कार्यों को और अधिक गति मिलेगी। उन्होंने कहा कि नगर के सर्वांगीण विकास के लिए सभी जनप्रतिनिधियों को मिलकर कार्य करना होगा, जिससे आम नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकें।
नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती श्वेता प्रशांत अग्रवाल ने कहा कि जिस प्रकार धमधा नगर पंचायत नगर पालिका बनने की दिशा में लगातार अग्रसर है, उसी प्रकार नव-नियुक्त एल्डरमैनों के सहयोग से विकास कार्यों में और अधिक तेजी आएगी। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि सभी जनप्रतिनिधियों के समन्वय से नगर विकास के नए आयाम स्थापित होंगे।
इस अवसर पर प्रशांत अग्रवाल, नवीन जैन, राजेंद्र ताम्रकार, भाजपा मंडल अध्यक्ष लोकेंद्र ब्रह्मभट्ट, नगर पंचायत उपाध्यक्ष बृजेंद्र दानी, पार्षद लक्ष्मीनारायण यादव, मलिक कुरैशी, संगीता साहू, कीर्ति ताम्रकार, कुमारी बाई टोन्ड्रे, चेतन सोनकर, दीप्ति गुप्ता, डोमर सोनकर, शशि यादव, देवकी ताम्रकार, चंद्रिका भट्टा, नरेशचंद्र साहू, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष रमनलाल यादव, दिलीप गुप्ता, पीयूष ताम्रकार, उज्ज्वल ताम्रकार, बनऊ वर्मा, छगन साहू, नेकेश्वर चंदेल, महेश वर्मा, शैलेश निर्मलकर, रोहित कुमार साहू, मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीएमओ) धमधा सहित नगर पंचायत के अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।
समारोह का वातावरण उत्साहपूर्ण रहा। शपथ ग्रहण के उपरांत नवनियुक्त एल्डरमैनों का जनप्रतिनिधियों, नगर पंचायत के अधिकारियों तथा उपस्थित नागरिकों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर शुभकामनाएं दीं और उनके सफल कार्यकाल की कामना की।

