Brown Trailer: ट्रेलर में करिश्मा कपूर रीटा ब्राउन नाम की एक पुलिस अधिकारी की भूमिका निभा रही हैं. कभी अपनी ईमानदारी और काम के लिए पहचानी जाने वाली रीटा अब अपनी निजी परेशानियों से जूझ रही है. वह शराब की लत, पुराने मानसिक आघात और अकेलेपन का सामना कर रही है.
Brown Trailer: 90 के दशक और 2000 के शुरुआती वर्षों में बॉलीवुड की टॉप अभिनेत्रियों में शामिल रहीं करिश्मा कपूर अब ओटीटी प्लेटफॉर्म पर दमदार वापसी करने जा रही हैं. उनकी नई वेब सीरीज ‘ब्राउन’ जल्द रिलीज होने वाली है. यह एक साइकोलॉजिकल थ्रिलर सीरीज है, जिसकी कहानी कोलकाता की अंधेरी और रहस्यमयी दुनिया के इर्द-गिर्द घूमती है. इस सीरीज में करिश्मा कपूर पहले से बिल्कुल अलग और गंभीर किरदार में नजर आएंगी. हाल ही में इसका ट्रेलर रिलीज हुआ, जिसे फैंस से अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है.
‘ब्राउन’ का ट्रेलर
ट्रेलर में करिश्मा कपूर रीटा ब्राउन नाम की एक पुलिस अधिकारी की भूमिका निभा रही हैं. कभी अपनी ईमानदारी और काम के लिए पहचानी जाने वाली रीटा अब अपनी निजी परेशानियों से जूझ रही है. वह शराब की लत, पुराने मानसिक आघात और अकेलेपन का सामना कर रही है.
इसी दौरान उसे एक खौफनाक हत्या की जांच की जिम्मेदारी मिलती है. जैसे-जैसे वह इस केस की तह तक पहुंचती है, उसे अपने जीवन के दर्दनाक सच और मानसिक संघर्षों का भी सामना करना पड़ता है.
कहानी में बढ़ता सस्पेंस
सीरीज की कहानी केवल एक मर्डर मिस्ट्री तक सीमित नहीं है. जांच के दौरान रीटा ऐसे हत्यारे के करीब पहुंचती है, जो दर्द और मानसिक पीड़ा को उसी तरह समझता है जैसे वह खुद महसूस करती है. इस वजह से मामला सिर्फ अपराध की जांच नहीं रह जाता, बल्कि रीटा के अपने टूटे हुए अतीत और दबे हुए जख्मों को भी सामने ले आता है.
करिश्मा कपूर ने किरदार को लेकर क्या कहा?
करिश्मा ने इस फिल्म अपने रोल के बारे में बात करते हुए कहा कि रीटा ब्राउन एक बेहद जटिल और भावनात्मक रूप से कमजोर महिला है. उसके अंदर कई कमियां हैं, लेकिन वह हर मुश्किल हालात में खुद को संभालकर आगे बढ़ने की कोशिश करती है. करिश्मा के मुताबिक, उन्हें इस किरदार की सबसे खास बात इसकी सच्चाई और भावनात्मक गहराई लगी.
रिलीज डेट और स्टार कास्ट
ऑफिशियल रिलीज से पहले ही ‘ब्राउन’ को अंतरराष्ट्रीय लेवल पर पहचान मिल चुकी है. यह बर्लिन इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल 2023 के बर्लिनाले सीरीज मार्केट सेलेक्ट्स में चुनी जाने वाली एकमात्र भारतीय वेब सीरीज रही थी. इस सीरीज का निर्देशन अभिनय देव ने किया है और इसे ज़ी स्टूडियोज़ ने बनाया है. ‘ब्राउन’ का प्रीमियर 5 जून को ZEE5 पर किया जाएगा. करिश्मा कपूर के अलावा इसमें सूर्या शर्मा, जिस्सू सेनगुप्ता, हेलेन और सोनी राजदान भी मुख्य भूमिकाओं में दिखाई देंगे.

