जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित दुर्ग के हेड ऑफिस भवन के निर्माण कार्य के शुभारंभ अवसर पर एक गरिमामयी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में माननीय श्री गजेंद्र यादव जी (कैबिनेट मंत्री, छत्तीसगढ़ शासन) उपस्थित रहे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता माननीय श्री प्रीतपाल बेलचंदन जी (अध्यक्ष, जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित दुर्ग) ने की। विशिष्ट अतिथियों में माननीय श्री सुरेंद्र कौशिक जी (अध्यक्ष, जिला भाजपा दुर्ग), माननीय श्री नरेश यदु जी (उपाध्यक्ष, जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित दुर्ग) एवं जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री पवन शर्मा जी शामिल हुए।
इसके साथ ही श्री श्यामलाल साहू जी (जिला सहकारिता प्रकोष्ठ संयोजक, दुर्ग), श्री रूपसिंह सिन्हा एवं श्री फत्तेलाल वर्मा (सहसंयोजक, जिला सहकारिता दुर्ग), श्री बीरेंद्र सोनी जी (कार्यकारिणी सदस्य, जिला सहकारिता दुर्ग), श्री ताम्रध्वज साहू जी (सोशल मीडिया प्रभारी, जिला सहकारिता दुर्ग) तथा श्री खुमान साहू, श्री अगनू साहू एवं अन्य सदस्यगण भी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में सभी अतिथियों ने अपने उद्बोधन में बैंक के नए भवन के निर्माण को क्षेत्र के विकास के लिए एक महत्वपूर्ण कदम बताया और इसके सफलतापूर्वक पूर्ण होने की शुभकामनाएं दीं।

