धमधा। शारदा म्यूजिकल ग्रुप धमधा एवं वॉइस ऑफ छत्तीसगढ़ रायपुर के संयुक्त तत्वावधान में “सुरों की गीतमाला–2026” का भव्य आयोजन 22 मार्च 2026, रविवार को किया जाएगा। यह कार्यक्रम सुबह 10 बजे से होटल कृष्णा पैलेस, बेमेतरा रोड, धमधा में आयोजित होगा।
कार्यक्रम के संयोजक उमेश चंद्र यादव ने बताया कि यह धमधा में इस तरह का पहला बड़ा संगीत कार्यक्रम है, जिसमें क्षेत्र के कई प्रतिभाशाली गायक-गायिकाएं अपनी प्रस्तुति देंगे। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम में फिल्मी, सुगम एवं लोक संगीत की शानदार प्रस्तुतियां होंगी, जिससे श्रोताओं को भरपूर मनोरंजन मिलेगा।
उन्होंने आगे बताया कि इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य स्थानीय प्रतिभाओं को मंच प्रदान करना और संगीत के माध्यम से सांस्कृतिक वातावरण को बढ़ावा देना है। कार्यक्रम में रायपुर, दुर्ग सहित आसपास के क्षेत्रों के प्रसिद्ध कलाकार भी अपनी प्रस्तुति देंगे।
आयोजकों ने सभी संगीत प्रेमियों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम का आनंद लेने की अपील की है।

