धमधा में प्रदेश में बढ़ती अवैध मादक पदार्थों की गतिविधियों और अफीम की खेती को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन करते हुए मंत्री विजय शर्मा का पुतला दहन किया। कार्यकर्ताओं का आरोप है कि प्रदेश में अफीम की खेती सहित अवैध मादक पदार्थों का कारोबार तेजी से बढ़ रहा है, लेकिन सरकार इस पर प्रभावी नियंत्रण करने में असफल साबित हो रही है।
प्रदर्शनकारियों ने कहा कि प्रदेश में युवाओं को नशे की गिरफ्त से बचाने के लिए सरकार को सख्त कदम उठाने चाहिए। कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि यदि समय रहते इन गतिविधियों पर रोक नहीं लगाई गई तो इसका गंभीर प्रभाव समाज और आने वाली पीढ़ियों पर पड़ेगा।
इस विरोध कार्यक्रम में मुख्य रूप से दुर्ग जिला कांग्रेस अध्यक्ष राकेश ठाकुर, जिला प्रभारी नवाज खान, धमधा ब्लॉक अध्यक्ष शिवकुमार वर्मा, जिला महामंत्री राजीव गुप्ता, संतलाल बंजारे, ज्वाला साहू, जिला पंचायत सदस्य दानेश्वर साहू, मधुसूदन राणा, हिम्मत धीमर, राजेश मणिकपुरी, अघनू पाल, बंटी वैष्णव, मंडल अध्यक्ष अरुण साहू, जितेंद्र वर्मा, धर्मेंद्र साहू, देवेंद्र चंदेल, संगीता यादव, देवा बंजारे, यगेंद्र पटेल, आशीष पांडे, सुनीता गुप्ता, सोनल अग्रवाल, नोकेश्वरी धीमर, जीवन निर्मलकर, देवनाथ सोनकर, पप्पू सोनवानी, श्रवण साहू, प्रहलाद यादव, रोमन पटेल, टिकराम उमरे, रामचंद जंघेल, बब्बू वैष्णव, चंद्रशेखर वर्मा, सतीश सिन्हा, धरमपाल सोनी, ओमप्रकाश ठाकुर, विजय धीमर, सुमंत ताम्रकार, अशोक कसार सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
वहीं कार्यक्रम के दौरान किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए मौके पर भारी पुलिस बल की तैनाती भी की गई थी।


