क्षेत्र की सबसे बड़ी साहू समाज की सामूहिक शादी बनी मिसाल

धमधा क्षेत्र में छत्तीसगढ़ हरदीहा साहू समाज, धमधा परिक्षेत्र के तत्वावधान में आयोजित सामूहिक विवाह समारोह भव्य और सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस सामाजिक आयोजन में कुल 61 जोड़ों ने वैवाहिक जीवन में प्रवेश किया। पूरे क्षेत्र में यह कार्यक्रम उत्साह, उमंग और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ मनाया गया।
यह सामूहिक विवाह समारोह अपने आयोजन के 9वें वर्ष में प्रवेश कर चुका है और लगातार समाज में एक सकारात्मक संदेश दे रहा है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाज के गणमान्य नागरिक, परिजन एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे। विवाह की सभी रस्में विधि-विधान के साथ संपन्न कराई गईं।
सामूहिक विवाह का मुख्य उद्देश्य समाज को अनावश्यक और अत्यधिक खर्चों से बचाना है। आज के समय में जहां शादी-विवाह में फिजूलखर्ची बढ़ती जा रही है, वहीं इस प्रकार के आयोजन समाज के हर वर्ग के लिए राहत का कार्य कर रहे हैं। इससे आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को विशेष सहारा मिलता है और वे सम्मानपूर्वक अपने बच्चों का विवाह कर पाते हैं।
छत्तीसगढ़ हरदीहा साहू समाज, धमधा परिक्षेत्र द्वारा लगातार किए जा रहे इस प्रयास की क्षेत्रभर में सराहना हो रही है। सामाजिक एकता, सहयोग और सामूहिक सहभागिता का यह आयोजन अब क्षेत्र की पहचान बन चुका है और आने वाले वर्षों में भी इसी तरह समाज को नई दिशा देता रहेगा।
वही इस कार्यक्रम में ये सभी मौजूद रहे
अध्यक्ष श्री अनिल कुमार साहू, सचिव श्री कुलेश्वर साहू, उपाध्यक्ष श्री दुर्गा प्रसाद साहू, महामंत्री श्री मीनाराम साहू, सहसचिव श्री मुकेश्वर साहू, कोषाध्यक्ष श्री बोरिंग साहू, संगठनकर्ता श्री संताजु साहू, मुख्य सलाहकार श्री श्रवण कुमार साहू, मुख्य संयोजक श्री रामकुमार साहू, संचालक श्री नारायण साहू, युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष श्री दशरथ साहू, राज चपरासी श्री रवि साहू, गृह मंत्री श्री देवीलाल साहू, कृषि प्रकोष्ठ श्री हरिशचंद्र साहू, पूर्व महामंत्री श्री अरुण कुमार साहू, पूर्व उपाध्यक्ष डॉ. भमेन्द्र साहू, पूर्व कोषाध्यक्ष श्री लक्ष्मीनारायण साहू, पूर्व सचिव श्री प्रेमलाल साहू।
महिला मंत्री मंडल से अध्यक्ष श्रीमती हेमलता साहू, सचिव श्रीमती रानी साहू, उपाध्यक्ष श्रीमती माया साहू, कोषाध्यक्ष श्रीमती लीला साहू एवं सदस्य श्रीमती अगहन बाई, लक्ष्मी बाई, प्रेमिन बाई, मनीषा साहू उपस्थित रहीं।

nikettamrakar
nikettamrakar
Articles: 256