शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चीचा ब्लॉक धमधा जिला दुर्ग को सर्वश्रेष्ठ विज्ञान मॉडल का पुरस्कार प्रदान किया गया। छत्तीसगढ़ विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद रायपुर द्वारा जिला स्तरीय राष्ट्रीय गणित एवं राष्ट्रीय विज्ञान दिवस प्रतियोगिता का आयोजन श्री शंकराचार्य विद्यालय हुड़को भिलाई नगर जिला दुर्ग में 28 जनवरी को किया गया जिसमें दुर्ग जिले के सभी विद्यालयों ने विज्ञान ,गणित एवं कला विषयों से संबंधित मॉडल की प्रदर्शनी की जिसके मुख्य निर्णायक आईआईटी पटना एवं आईआईटी भिलाई के प्रोफेसरों द्वारा विद्यार्थियों से मॉडल संबंधित प्रश्न एवं मॉडल की जांच की गई निर्णायको द्वारा शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चीचा के छात्राओं द्वारा रसायन विषय से संबंधित धान के भूसी के द्वारा अपशिष्ट जल के शुद्धिकरण के मॉडल को प्रथम स्थान प्रदान किया गया। छात्राओं का मार्गदर्शन श्रीमती तमन्ना याकूब व्याख्याता रसायन के द्वारा किया गया। कक्षा ग्यारहवीं की छात्राएं कुमारी प्रिया यादव ,कुमारी कीर्ति साहू ,कुमारी निर्जला वर्मा ने प्रथम स्थान प्राप्त कर विद्यालय एवं क्षेत्र का नाम रोशन किया । सफल छात्रों को ट्रॉफी एवं प्रमाण पत्र प्रदाय किया गया । मार्गदर्शिका एवं छात्राओं की सफलता पर प्राचार्य श्री जी पी देशलहरे द्वारा सभी को बधाई दी गई एवं उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गई।
शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चीचा को सर्वश्रेष्ठ विज्ञान मॉडल का पुरस्कार

