धमधा ब्लॉक के बोरी तहसील में जिला कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर पूरे जिले में केंद्र सरकार की नीतियों के विरोध में सांकेतिक धरना-प्रदर्शन एवं चक्का जाम किया गया। यह विरोध प्रदर्शन मुख्य रूप से मनरेगा योजना में बदलाव, नियमों में बदलाव तथा किसानों की धान खरीदी की तिथि बढ़ाने की मांग को लेकर आयोजित किया गया। तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा।
धरना स्थल पर उपस्थित जिला कांग्रेस अध्यक्ष दुर्ग ग्रामीण राकेश ठाकुर ने कहा कि केंद्र सरकार लगातार मजदूरों और किसानों के हितों की अनदेखी कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि मनरेगा जैसी महत्वपूर्ण जनकल्याणकारी योजना को कमजोर करने के लिए इसके नियमों में मनमाने ढंग से बदलाव किए जा रहे हैं। इससे ग्रामीण मजदूरों को रोजगार नहीं मिल पा रहा है और समय पर मजदूरी का भुगतान भी नहीं हो रहा है।
वही जीवन वर्मा पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष ने कहा कि सरकार किसानों से और मजदूरों के विरुद्ध कार्य कर रही है लगातार पूरा प्रदेश में सरकार के नीतियों का विरोध प्रदर्शन चल रहा है,आने वाले दिन में भाजपा की इस से सरकार को हार का क़रार जवाब मिलेगा
वहीं ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष शिवकुमार वर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि केंद्र सरकार की नीतियां पूरी तरह से किसान और मजदूर विरोधी हैं। उन्होंने कहा कि सरकार एक ओर रोजगार बढ़ाने की बात करती है, वहीं दूसरी ओर मनरेगा में काम के दिन घटाकर और जटिल नियम लागू कर ग्रामीणों को परेशान किया जा रहा है। कांग्रेस इन नीतियों का सड़क पर उतरकर विरोध करती रहेगी।
इस दौरान जिला कांग्रेस महामंत्री राजीव गुप्ता ने बताया कि जिले में अब तक बड़ी संख्या में किसानों की धान खरीदी पूरी नहीं हो पाई है, फिर भी सरकार खरीदी की अंतिम तिथि समाप्त करने पर अड़ी हुई है। इससे किसानों में भारी चिंता और आक्रोश है। उन्होंने मांग की कि धान खरीदी की तिथि तत्काल बढ़ाई जाए, ताकि कोई भी किसान अपने हक से वंचित न रहे।
धरना-प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने हाथों में तख्तियां लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की। शांतिपूर्ण तरीके से किए गए इस चक्का जाम और धरना-प्रदर्शन के माध्यम से सरकार को स्पष्ट संदेश दिया गया कि यदि जनसमस्याओं का समाधान नहीं हुआ, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। मौके पर जीवन निर्मलकर, यगेंद्र दिल्लीवार,रेवा बंजारे,योगेश साहू,संतलाल बंजारे,पप्पू सोनवानी,बब्बू वैष्णव,मन्नू देशमुख,राधे वर्मा,कामदेव साहू, डाकेंद्र साहू,अरुण साहू,ग़मल उमरे,जितेंद्र वर्मा,रामकुमार पटेल,देवेंद्र चंदेल,परमेश्वर यादव,लुमेश्वर पटेल,रामा वर्मा, टोमन साहू,जीवधन साहू सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

