धमधा – मनरेगा बचाओ संग्राम के तहत साजा विधानसभा धमधा क्षेत्र के ग्राम तुमाकला, पेंड्रावन एवं देवरी में कांग्रेस पार्टी द्वारा पदयात्रा निकाली गई तथा इसके उपरांत ग्रामीणों की चौपाल आयोजित की गई। कार्यक्रम में कांग्रेस जिला ग्रामीण अध्यक्ष राकेश ठाकुर मुख्य रूप से उपस्थित रहे और उन्होंने ग्रामीणों को संबोधित किया।
राकेश ठाकुर ने कहा कि मनरेगा गरीबों और मजदूरों की रीढ़ है, इसे कमजोर करने का प्रयास कांग्रेस कभी सफल नहीं होने देगी। उन्होंने स्पष्ट कहा कि जब तक मनरेगा को पुनः पूर्ण रूप से बहाल नहीं किया जाता, तब तक यह संघर्ष निरंतर जारी रहेगा।
ब्लाक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष शिवकुमार वर्मा ने कहा कि मनरेगा से ग्रामीण परिवारों को रोजगार और सम्मान मिलता है।
जिला कांग्रेस कमेटी महामंत्री राजीव गुप्ता ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ग्रामीणों के हक की लड़ाई हर स्तर पर लड़ेगी।
कार्यक्रम में जीवन वर्मा (पूर्व अध्यक्ष जिला पंचायत), दानेश्वर साहू (सदस्य जिला पंचायत), शमशीर कुरैशी (पूर्व जिला सदस्य) सहित कई वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे।
इस अवसर पर मधुसूदन राणा, धर्मेन्द्र साहू, जीवन निर्मलकर, अरुण साहू, प्रकाश कश्यप, रोमन पटेल, टीकाराम उमरे, त्रिलोकी पटेल, गंगू वर्मा, गिरिवर पटेल, नारायण वर्मा, केबी वर्मा, देवेन्द्र चंदेल, धर्मपाल सोनी, रामकुमार पटेल, रोहित वर्मा, डामन वर्मा, रामजी पटेल, जितेन्द्र वर्मा, ज्वाला साहू, श्रवण साहू, चंद्रशेखर वर्मा, हेमंत बंजारे, केशव वैष्णव, ललित सोनकर, गंगाधर निषाद, दिनेश साहू, अमित पाण्डेय, राजकुमार साहू, डगेश साहू, महेश साहू, हीरा साहू, नीरज राजपूत, जगन्नाथ पटेल, बालाराम पटेल, गोपी बारले, रजत नायक, प्रह्लाद यादव, अनिल साहू, अघनु पाल सहित सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता व ग्रामीण मौजूद रहे।

