Raipur: शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर बड़ी ठगी, पहले 30 हजार का दिया प्रॉफिट, फिर 2 करोड़ लेकर फरार

Raipur: राजधानी रायपुर में शेयर मार्केट में इन्वेस्टमेंट के नाम पर बड़ी ठगी का मामला सामने आया है. जिसमें ओडिशा के एक बिजनेसमैन से ₹2 करोड़ का फ्राड किया गया. जानकारी के मुताबिक, आरोपियों ने शुरू में छोटे इन्वेस्टमेंट पर ज़्यादा रिटर्न का वादा करके कारोबारी को अपने जाल में फंसाया

उन्होंने पहले उससे ₹1 लाख इन्वेस्ट करवाए और फिर ₹30,000 एक्स्ट्रा लौटाकर उसका भरोसा जीत लिया. इसके बाद पीड़ित ने आरोपियों को ₹2 करोड़ कैश दे दिए. पैसे मिलते ही आरोपियों ने अपना टेलीग्राम ग्रुप बंद कर दिया और फरार हो गए.

nikettamrakar
nikettamrakar
Articles: 256