- जुआं खेलते 07 आरोपी गिरफ्तार
- आरोपियों के कब्जे से, फड़ से जुआं की रकम 17020/-रू. नगदी, 10 मोबाईल, 02 मोटर सायकल कुल कीमती 173020/- रूपये का बरामद
- आरोपियों को जुआं एक्ट में किया गया गिरफ्तार
दिनांक 26.11.2025 को मुखबीर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम अरसनारा शमशान घाट के पास कुछ व्यक्तियों व्दारा रूपये पैसो का दांव लगाकर काट पत्ती नामक जुआं खेल रहे हैं ।
उक्त सूचना पर थाना नंदिनी नगर की पुलिस टीम व्दारा तत्काल मौके की घेराबंदी कर 07 जुआड़ियों को जुआं खेलते रंगे हाथो पकड़ा गया। जुआड़ियों के पास व फड़ से नगदी रकम 17020 रूपये, 10 नग मोबाईल सेट, 02 नग मो०सा० कुल कीमती 1,73020 को विधिवत् जप्त विरूद्ध की गयी जुआं एक्ट के अन्तर्गत कार्यवाही कर आरोपियों के विरूद्ध थाना नंदिनी नगर के अप.क.-308/2025 धारा 3(2) छ०ग० जुआं प्रतिषेध अधिनियम के तहत कार्यवाही किया गया।
गिरफ्तार आरोपी के नाम –
- शेष नारायण उम्र 26 साल जुनवानी चौकी स्मृति नगर
- बंशी लाल उम्र 59 साल निवासी बजरंग नगर कंडरा पारा दुर्ग
- प्रदीप कुमार मैत्रे उम्र 19 साल निवासी ग्राम अरसनारा थाना नंदिनी नगर
- प्रवीण लांजेवार उम्र 28 साल निवासी उरला मोहन नगर
- धर्मेन्द्र चौधरी उम्र 33 वर्ष निवासी खमतराई, रायपुर
- विरेन्द्र कुमार ठाकुर उम्र 37 वर्ष उरला थाना मोहन नगर
- मनीष कुमार साहू उम्र 43 वर्ष ग्राम धनोरा थाना पदमनाभपुर

