NCET प्रवेश परीक्षा में बैठे विद्यार्थि अब 4 साल में दोहरी डिग्री (ITEP) का स्मार्ट विकल्प का चयन सांदीपनी एकेडमी में प्रवेश लेकर अपने क़ीमती 02 वर्ष की करें बचत

कुम्हारी–अहिवारा रोड, अछोटी (मुरमुंडा), दुर्ग (छत्तीसगढ़)। शिक्षक बनकर देश का भविष्य गढ़ने का सपना देख रहे युवाओं के लिए यह एक ऐसा अवसर है, जिसे किसी भी कीमत पर हाथ से नहीं जाने देना चाहिए! छात्रों की भारी मांग और उत्साह को देखते हुए, शिक्षा जगत में उत्कृष्टता का पर्याय बन चुकी सांदीपनी एकेडमी, अछोटी, कुम्हारी-अहिवारा रोड, जिला दुर्ग में सत्र 2026-27 के लिए 4-वर्षीय इंटीग्रेटेड टीचर एजुकेशन प्रोग्राम (ITEP) में प्रवेश की अंतिम तिथि 19 सितंबर तक बढ़ा दी गई है।

यदि स्टूडेंट NTA द्वारा आयोजित NCET (National Common Entrance Test) प्रवेश परीक्षा में हिस्सा लिया है, तो प्रदेश के सबसे प्रतिष्ठित संस्थान में सीधे प्रवेश पाने का यह आपके लिए आखिरी और सबसे सुनहरा मौका है। सीटें बेहद सीमित हैं, प्रतिस्पर्धा कड़ी है! B.A. B.Ed. में कुल 50 सीट में सिर्फ 10 और B.Sc. B.Ed. में कुल 50 सीट में से 04 सीट शेष है।

आखिर मेधावी छात्र सांदीपनी एकेडमी को ही क्यों चुन रहे हैं?
NAAC ‘B++’ प्रत्यायन: राष्ट्रीय स्तर पर प्रमाणित उत्कृष्ट शिक्षण गुणवत्ता और शानदार शैक्षणिक माहौल के कारण। पूर्णतः मान्यता प्राप्त यह पाठ्यक्रम NCTE (National Council For Teachers Education) तथा छत्तीसगढ़ शासन उच्च शिक्षा विभाग द्वारा विधिवत मान्यता प्राप्त एवं हेमचंद यादव विश्वविद्यालय, दुर्ग से संबद्ध है।

महाविद्यालय के पास अत्याधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर, सर्वसुविधायुक्त स्मार्ट क्लासरूम्स, हाई-टेक लैब्स, डिजिटल लाइब्रेरी, अनुभवी शिक्षकों और बेहतरीन प्लेसमेंट सपोर्ट उपलब्ध है। 19 सितंबर के बाद कोई अवसर नहीं! आज ही अपना NCET स्कोरकार्ड, 10वीं-12वीं की अंकसूची और अन्य मूल दस्तावेज लेकर सीधे महाविद्यालय परिसर पहुंचें। प्रवेश एवं मार्गदर्शन हेतु तुरंत महाविद्यालय में संपर्क कर अपना प्रवेश सुनिश्चित करें.

समय और भविष्य दोनों सुरक्षित: राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP 2020) पर आधारित इस 4-वर्षीय कोर्स से 2 कीमती वर्ष की बचत (4+2 = 6 वर्ष के बजाय, मात्र 4 वर्ष में ग्रेजुएशन एवं बी एड की दोहरी डिग्री)।

nikettamrakar
nikettamrakar
Articles: 975