पाटन। तहसील साहू संघ पाटन के तत्वावधान में महिला प्रकोष्ठ संयोजिका के नेतृत्व में 6 सितंबर 2026 को तहसील स्तरीय तीज महोत्सव एवं तीज मिलन समारोह 2026 का भव्य आयोजन हर्षोल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत भक्त माता कर्मा एवं नदिया बैल की विधिवत पूजा-अर्चना के साथ हुई।
तीज मिलन समारोह में छत्तीसगढ़ महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. ममता साहू मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। कार्यक्रम में पूर्व कैबिनेट मंत्री रामशिला साहू एवं जिला साहू संघ अध्यक्ष नंदलाल साहू विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश साहू संघ महिला संयोजिका दिव्या कलिहारी ने की।
विशेष अतिथियों में शिल्पा साहू, सह-संयोजिका महिला प्रकोष्ठ प्रदेश साहू संघ, कल्पना नाराद साहू, जिला पंचायत सभापति, चंद्रिका साहू, कार्यकारिणी सदस्य प्रदेश साहू संघ, मंजू साहू, उपाध्यक्ष जिला साहू संघ, ललेश्वरी साहू, महिला संयोजिका जिला साहू संघ तथा दामिनी राकेश साहू, जनपद सदस्य पाटन शामिल रहीं।
महिलाओं की सहभागिता ने कार्यक्रम को बनाया भव्य
स्वागत भाषण तहसील साहू संघ पाटन के अध्यक्ष लालेश्वर साहू ने दिया। उन्होंने तीज मिलन समारोह में समाज के महिला-पुरुषों की बड़ी संख्या में सहभागिता पर सभी को बधाई दी। उन्होंने कहा कि पांचों परिक्षेत्र सहित 99 इकाइयों की महिला पदाधिकारियों एवं सामाजिक बहनों के विशेष सहयोग से कार्यक्रम सफल हुआ। तीज महोत्सव में महिलाओं के लिए विभिन्न आकर्षक कार्यक्रम आयोजित किए गए। छत्तीसगढ़ी पारंपरिक खेल, गीत-संगीत, पारंपरिक व्यंजनों की बगिया तथा भक्त माता कर्मा की चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की गई। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।साथ ही पारंपरिक वशभूषा प्रतियोगिता में तीज क्वीन के रूप में प्रथम स्थान तेलीगुंडरा परिक्षेत्र से विभा साहू और द्वितीय स्थान पर रही बेल्हारी परिक्षेत्र से ज्योति साहू साथ ही अन्य तीन तीज क्वीन को भी सम्मानित किया किया।
लालेश्वर साहू ने कहा कि तीज महोत्सव केवल उत्सव नहीं, बल्कि हमारी छत्तीसगढ़ी संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता को मजबूत करने का अवसर है। ऐसे आयोजनों से समाज की महिलाओं को अपनी प्रतिभा और संस्कृति को प्रदर्शित करने का मंच मिलता है।
सामाजिक कुरीतियों से हटकर शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक मजबूती पर दें जोर : डॉ. ममता साहू
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. ममता साहू ने कहा कि समाज में सहभागिता हम सभी की जिम्मेदारी है। यदि समाज को संस्कारवान और मजबूत बनाना है तो प्रत्येक व्यक्ति को समाज से जुड़कर अपनी जिम्मेदारी निभानी होगी और अपने भविष्य का निर्धारण करना होगा। उन्होंने कहा कि साहू समाज को केवल रोटी-बेटी के संबंधों तक सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि रूढ़िवादी परंपराओं से हटकर आधुनिक सोच के साथ आगे बढ़ना होगा। शादी-विवाह, मृत्यु संस्कार एवं जन्मोत्सव जैसे आयोजनों में अनावश्यक खर्च को कम करने की आवश्यकता है। उन्होंने विवाह समारोहों में साड़ी जैसे उपहारों के आदान-प्रदान की परंपरा को कम करने की अपील करते हुए कहा कि यह सोचने के बजाय कि हमें उपहार मिला है तो हमें भी देना है, समाज को खर्च कम करने की दिशा में आगे बढ़ना चाहिए। उन्होंने सामाजिक आदर्श विवाह को प्रोत्साहित करते हुए शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक मजबूती को समाज की प्राथमिकता बनाने का आह्वान किया। कार्यक्रम को पूर्व कैबिनेट मंत्री रामशिला साहू, महिला संयोजिका दिव्या कलिहारी, सह संयोजिका शिल्पा साहू और जिला पंचायत सभापति कल्पना नारद साहू ने भी संबोधित किया।
कार्यक्रम मे संरक्षक अश्वनी साहू, कार्यकारणी अध्यक्ष दिनेश साहू, उपाध्यक्ष डूलेश्वर साहू विमला साहू संगठन सचिव सूरेन्द्र साहू, भूनेश्वरी साहू, महासचिव महेंद्र साहू, कोषाध्यक्ष गुमान साहू, महिला संयोजिका कोमिन साहू,अशोक साहू, रामनारायण साहू, गायत्री साहू ,पारखत साहू, किशन हिरवानी, छत्रपाल साहू ,रवि शंकर साहू, छगन साहू ,सुखदेव साहू ,गंगा दीन साहू ,नारद साहू,डोमन साहू ,कामता साहू, सरजू राम साहू ,गरीबदास, डीजेन्द्र साहू ,पूरन लाल, कल्याण साहू ,योगेश साहू ,दीलीप साहू, सुमन साहू, अमृत साहू ,शैलेन्द्र साहू, जागेत्री साहू,लता साहू ,द्रोपती साहू, देव कुमार साहू, जोगीराम साहू, रामनाथ साहू, बीरेन्द्र साहू ,राजू साहू, भुवन साहू, बंटी साहू, तोरन, मीडिया प्रभारी करन साहू साहू सहित हजारो की संख्या मे समाज के लोग उपस्थित रहे। संजू साहू के द्वारा छतीसगढी सास्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी गई।
कार्यक्रम का संचालन खेमलता साहू ने किया। तीज मिलन समारोह में महिलाओं की उत्साहपूर्ण सहभागिता और पारंपरिक रंग ने पूरे आयोजन को यादगार बना दिया।

