धमधा। धमधा नगर कांग्रेस संगठन में निर्मल जैन को नगर अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपे जाने पर कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। नियुक्ति के बाद पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने निर्मल जैन को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
बताया गया कि रविंद्र चौबे के आशीर्वाद एवं सहमति से दुर्ग जिला ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष राकेश ठाकुर द्वारा निर्मल जैन को धमधा नगर का प्रभार (नगर अध्यक्ष) सौंपा गया है। वहीं जिला कांग्रेस प्रभारी महामंत्री राजीव गुप्ता ने भी निर्मल जैन की नियुक्ति का समर्थन करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं।
कार्यकर्ताओं ने कहा कि निर्मल जैन लंबे समय से धमधा नगर में सक्रिय हैं। उन्हें नगर संगठन की जिम्मेदारी मिलने से संगठन को नई मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। कार्यकर्ताओं ने विश्वास जताया कि वे कांग्रेस की रीति-नीति के अनुरूप संगठन को मजबूत करने और कार्यकर्ताओं को साथ लेकर आगे बढ़ने में सक्रिय भूमिका निभाएंगे।
इन नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने दी बधाई
नव नियुक्त नगर अध्यक्ष निर्मल जैन को बधाई देने वालों में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष शिवकुमार वर्मा, जिला कांग्रेस प्रभारी महामंत्री राजीव गुप्ता, दानेश्वर साहू, शमशीर कुरैशी, मधुसुदन राणा, हिम्मत ढीमर, धर्मेंद्र साहू, धमधा मंडल कांग्रेस अध्यक्ष अरुण साहू, राज पटेल, अशोक कसार, विजय दीमर, सुरेश ढीमर, सुमन्त ताम्रकार, रजत नायक, कलीम कुरैशी, आनंद ढीमर, दुखवा मरार, नन्द निर्मलकर, देवनाथ सोनकर, महेंद्र यादव, दीनू पटेल, बंटी राजपूत, मनोज यादव, ओम ताम्रकार, राधे साहू, उमेशचंद्र यादव, मुकुल यादव, संदीप गुप्ता, दीनबंधु सोनकर, परमेश्वर साहू एवं जितेंद्र सेन सहित कांग्रेस कार्यकर्ता एवं समर्थक शामिल रहे।
सभी ने निर्मल जैन को नई जिम्मेदारी के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए संगठन को मजबूत करने और कार्यकर्ताओं को एकजुट कर आगे बढ़ाने की दिशा में उनके सफल कार्यकाल की कामना की।


