ओड़गी के विकास को लेकर मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े सख्त, योजनाओं का लाभ समय पर पहुंचाने पर जोर

सूरजपुर/ओड़गी। महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने ओड़गी जनपद पंचायत सभाकक्ष में आयोजित विकासखंड स्तरीय विभागीय समीक्षा बैठक में क्षेत्र में संचालित विभिन्न योजनाओं और विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने विभागवार योजनाओं की जानकारी लेते हुए अधिकारियों को जनहित से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता के साथ पूरा करने के निर्देश दिए।

मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने कहा कि शासन की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ समयबद्ध तरीके से मिले, इसके लिए जमीनी स्तर पर नियमित मॉनिटरिंग की जाए।

निर्माण कार्यों में गुणवत्ता पर जोर

मंत्री ने विकास कार्यों में गुणवत्ता सुनिश्चित करने के साथ लंबित कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आमजन से जुड़ी समस्याओं का संवेदनशीलता के साथ प्राथमिकता से निराकरण किया जाए। अधिकारियों को योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी तरह की लापरवाही नहीं बरतने और शासन की मंशा के अनुरूप कार्य करने को कहा गया।

विभागों के बीच बेहतर समन्वय के निर्देश

उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों के विकास और जनसुविधाओं के विस्तार के लिए सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ काम करें। प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचे और विकास कार्यों का वास्तविक फायदा आमजन को मिले, इसके लिए अधिकारियों को पूरी जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ कार्य करना होगा।

बैठक में क्षेत्र में चल रहे विभिन्न विकास कार्यों, हितग्राहीमूलक योजनाओं के क्रियान्वयन और विभागीय योजनाओं की स्थिति पर विस्तार से चर्चा की गई। मंत्री ने लंबित कार्यों को गति देने और जनहित से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता के साथ पूरा करने के निर्देश दिए।

इस अवसर पर जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती इन्द्रमणि पैकरा सहित क्षेत्र के जनप्रतिनिधि और संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

nikettamrakar
nikettamrakar
Articles: 892