धमधा। भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव जन्माष्टमी के पावन अवसर पर धार्मिक भावनाओं को ध्यान में रखते हुए नगर पंचायत धमधा ने महत्वपूर्ण निर्णय लिया है।
नगर पंचायत अध्यक्ष श्वेता प्रशांत अग्रवाल की पहल पर मुख्य नगर पालिका अधिकारी, नगर पंचायत धमधा द्वारा आदेश जारी किया गया है। आदेश के अनुसार 4 सितंबर 2026, शुक्रवार को नगर पंचायत क्षेत्र की समस्त मांस विक्रय की दुकानें पूर्णतः बंद रहेंगी।
जारी आदेश में स्पष्ट किया गया है कि यह आदेश सभी मांस विक्रेताओं पर लागू होगा। आदेश का उल्लंघन करने पर संबंधित के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
नगर पंचायत प्रशासन ने सभी मांस विक्रेताओं से आदेश का पालन करने तथा जन्माष्टमी पर्व की धार्मिक गरिमा एवं भावनाओं का सम्मान करने की अपील की है।
धार्मिक भावनाओं को देखते हुए अध्यक्ष श्वेता प्रशांत अग्रवाल की पहल पर लिया गया यह फैसला अब 4 सितंबर को लागू होगा।

