भारी बारिश से कुम्हारी में बिगड़े हालात, परसदा की निचली बस्तियां बनीं टापू 1996 में आया था ऐसी बाढ़,जलस्तर बढ़ने से कई घरों में घुसा पानी, लोगों की बढ़ी परेशानी

कुम्हारी। छत्तीसगढ़ में लगातार हो रही भारी बारिश का असर दुर्ग जिले के कुम्हारी नगर पालिका क्षेत्र में भी देखने को मिल रहा है। लगातार बारिश के कारण क्षेत्र में जलस्तर बढ़ने से जनजीवन प्रभावित हो गया है।

नगर पालिका परिषद कुम्हारी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम परसदा के वार्ड क्रमांक 16 एवं 13 की निचली बस्तियों में पानी भरने से स्थिति चिंताजनक हो गई है। कई स्थानों पर जलभराव के कारण बस्तियां टापू जैसी स्थिति में पहुंच गई हैं। वहीं कई घरों में बारिश का पानी घुसने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

जलस्तर लगातार बढ़ने के कारण निचली बस्तियों में रहने वाले लोगों को आवागमन में भी दिक्कत हो रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि भारी बारिश के दौरान इस वर्ष निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति निर्मित हो गई है, जिससे लोगों को परेशानी झेलनी पड़ती है।

क्षेत्रवासियों ने प्रशासन एवं नगर पालिका से जल निकासी की समुचित व्यवस्था करने तथा प्रभावित बस्तियों में तत्काल राहत एवं आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की है।

nikettamrakar
nikettamrakar
Articles: 1325