बिलासपुर। डॉ. धर्मेंद्र दास को आयुष विश्वविद्यालय के प्रबंधन बोर्ड में सदस्य नामांकित किया गया है। छत्तीसगढ़ शासन के चिकित्सा शिक्षा विभाग की ओर से जारी आदेश के तहत विश्वविद्यालय अधिनियम 21/2008 की धारा 19(2) के अंतर्गत प्रबंधन बोर्ड के लिए तीन सदस्यों का नामांकन किया गया है। इसी क्रम में डॉ. धर्मेंद्र दास को भी बोर्ड में सदस्य की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
स्वास्थ्य मंत्री का जताया आभार
नई जिम्मेदारी मिलने के बाद डॉ. धर्मेंद्र दास ने स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि मंत्री ने उन पर जो विश्वास जताया है, उस पर खरा उतरने के लिए वे पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ अपनी जिम्मेदारी निभाएंगे।
चिकित्सा और सामाजिक क्षेत्र में सक्रिय
डॉ. धर्मेंद्र दास चिकित्सा क्षेत्र के साथ-साथ सामाजिक गतिविधियों में भी सक्रिय रहे हैं। वे स्वशासी समिति, शासकीय सुपर स्पेशलिटी अस्पताल के सदस्य भी हैं। आयुष विश्वविद्यालय के प्रबंधन बोर्ड में उनके नामांकन को बिलासपुर के चिकित्सा एवं शैक्षणिक क्षेत्र से जुड़ी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी के रूप में देखा जा रहा है।
जिम्मेदारी को बताया सम्मान के साथ दायित्व
डॉ. धर्मेंद्र दास ने कहा कि आयुष विश्वविद्यालय के प्रबंधन बोर्ड में मिली जिम्मेदारी उनके लिए केवल सम्मान का विषय नहीं, बल्कि महत्वपूर्ण दायित्व भी है। उन्होंने कहा कि वे विश्वविद्यालय के हितों के साथ-साथ प्रदेश के चिकित्सा और स्वास्थ्य क्षेत्र के विकास के लिए पूरी प्रतिबद्धता से कार्य करने का प्रयास करेंगे।


