रायपुर। छत्तीसगढ़ के बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार की बड़ी खबर सामने आई है। लोक शिक्षण संचालनालय, छत्तीसगढ़ ने स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों में 1812 रिक्त संविदा पदों पर भर्ती की तैयारी शुरू कर दी है। विभाग की ओर से 9 सितंबर 2026 को जारी संक्षिप्त विज्ञापन में पदों का विवरण जारी किया गया है।
जारी विज्ञापन के मुताबिक भर्ती में व्याख्याता, प्रधान पाठक, सहायक शिक्षक, शिक्षक, व्यायाम शिक्षक, ग्रंथपाल, शिक्षक कंप्यूटर और प्रयोगशाला सहायक सहित विभिन्न शैक्षणिक एवं गैर-शैक्षणिक पद शामिल हैं।
सबसे ज्यादा 590 पद सहायक शिक्षक के
पदवार जारी विवरण के अनुसार सहायक शिक्षक के 590 पद हैं। इसके अलावा प्रयोगशाला सहायक के 170, व्याख्याता वाणिज्य के 104, शिक्षक अंग्रेजी के 106, शिक्षक कला के 72, शिक्षक गणित के 68 और शिक्षक विज्ञान के 56 पद शामिल हैं।
पद रिक्तियां
व्याख्याता हिन्दी 51
व्याख्याता अंग्रेजी 65
व्याख्याता संस्कृत 47
व्याख्याता भूगोल/अर्थशास्त्र 05
व्याख्याता इतिहास/राजनीति 06
व्याख्याता सामाजिक विज्ञान 52
व्याख्याता गणित 49
व्याख्याता जीव विज्ञान 39
व्याख्याता वाणिज्य 104
व्याख्याता रसायन 44
व्याख्याता भौतिक 53
प्रधान पाठक प्राथमिक शाला 27
प्रधान पाठक पूर्व माध्यमिक शाला 24
सहायक शिक्षक 590
शिक्षक हिन्दी/संस्कृत 34
शिक्षक अंग्रेजी 106
शिक्षक कला 72
शिक्षक विज्ञान 56
शिक्षक गणित 68
व्यायाम शिक्षक 50
ग्रंथपाल 60
शिक्षक कम्प्यूटर 40
प्रयोगशाला सहायक 170
कुल 1812
ऑनलाइन आवेदन की तैयारी
विभाग ने बताया है कि इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए जाएंगे। शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, आवेदन की तारीख, चयन प्रक्रिया, परीक्षा योजना और अन्य शर्तों की विस्तृत जानकारी विभाग द्वारा जारी किए जाने वाले विस्तृत विज्ञापन में दी जाएगी। इसलिए अभ्यर्थियों को आधिकारिक सूचना का इंतजार करना होगा।
युवाओं के लिए 1812 पदों की यह भर्ती रोजगार के लिहाज से अहम अवसर है।

