पाटन। जिले के प्रभारी मंत्री एवं उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा आज पाटन विधानसभा क्षेत्र के ग्राम सोनपुर पहुंचे। उन्होंने यहां शौर्य वाटिका का भूमिपूजन किया तथा वीर स्मृति वृहद वृक्षारोपण संकल्प समारोह के तहत वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने ग्राम सोनपुर में 79 लाख रुपए की निर्माण कार्यों का लोकार्पण भी किया। कार्यक्रम में दुर्ग लोकसभा क्षेत्र के सांसद विजय बघेल की गरिमामयी उपस्थिति रही।
कार्यक्रम के दौरान जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों ने वीरों की स्मृति को संजोने और पर्यावरण संरक्षण के लिए अधिक से अधिक वृक्ष लगाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर जनपद अध्यक्ष कीर्ति नायक, जिला पंचायत सभापति नीलम राजेश चंद्राकर , उपाध्यक्ष कमलेश वर्मा, मंडल अध्यक्ष रानी बंछोर,ग्राम पंचायत सोनपुर के सरपंच संतराम कुंभकार, तरीघाट सरपंच चंद्रिका साहू सहित क्षेत्र के जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

