पाटन : जनपद पंचायत पाटन अंतर्गत ग्राम पंचायत उफरा में क्रिकेट मैदान पर हरेली महोत्सव का आयोजन उत्साहपूर्वक किया गया। कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल प्रमुख रूप से शामिल हुए। उन्होंने नव निर्मित कलामंच का लोकार्पण किया।
इस अवसर पर ग्राम पंचायत उफरा की सरपंच गायत्री गजेंद्र साहू सहित पंचों ने बघेल का आत्मीय स्वागत किया। ग्रामीणों ने भी पारंपरिक ढंग से उनका अभिनंदन किया। स्वागत भाषण देते हुए सरपंच गायत्री साहू ने कहा कि कलामंच के निर्माण से खिलाड़ियों एवं ग्रामीणों को सीधा लाभ मिलेगा। उन्होंने बाबा कुटी उफरा में सामुदायिक भवन, ज्योति कलश तथा सीसी रोड निर्माण की मांग भी रखी।
कार्यक्रम में पूर्व जिला पंचायत सभापति मोनू साहू, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष मोहन साहू, मंडल अध्यक्ष हितेंद्र पटेल, धर्मेंद्र साहू, अमृत सिंह राजपूत, अंशु रजक सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।

