35 वर्षीय युवक ने घर के म्यार में फांसी लगाकर की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

बेमेतरा। जिले के परपोड़ी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत गोंडमर्रा में एक 35 वर्षीय युवक द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है। घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है।

जानकारी के अनुसार मृतक ने अपने घर के म्यार में गमछे का फंदा बनाकर फांसी लगा ली। परिजनों को घटना की जानकारी मिलने के बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई।

मृतक की पहचान विजय यादव, पिता गोकुल यादव, उम्र 35 वर्ष के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की।

फिलहाल युवक द्वारा यह कदम उठाने के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जानकारी जुटाई जा रही है।

nikettamrakar
nikettamrakar
Articles: 759